खबरवाणी
दीप महायज्ञ में लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प
मुलताई। नगर मे पारेगांव रोड चल रहे पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार के साधको द्वारा वैदिक पद्धति से 15 बच्चों का निशुल्क विद्यारंभ संस्कार, 2 बहनों पुंसवन संस्कार निशुल्क कराया गया। इस अवसर पर पंडित विशाल बंदेवार ने प्रज्ञा पुराण कथा में संस्कारों का महत्व बताया साथ ही रात्रिकालीन बेला में सहस्त्रों दीपक प्रज्वलित कर दीपमहायज्ञ सम्पन्न कराया। जिसमें वार्डवासियो ने भी अपने अपने घरों से आरती की थाल सजाकर लाए एवं आरती में पांच पांच दीपक सजाकर लाए, दीप यज्ञ के दौरान दीपकों को प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र की सुरक्षा समृद्धि हेतु,भावनात्मक आहुतियों समर्पित की ,पूरा यज्ञ स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया कि इस आयोजन में मुलताई एवं प्रभात पट्टन तहसील के विभिन्न ग्रामों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाई बहनों सहित,प्रज्ञा पीठों शक्ति पीठ के सक्रिय कार्यकर्ता भाई बहनों ने उपस्थित होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं नशा मुक्त समाज बनाने हेतु निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता टीके चौधरी ने भी नशा मुक्त समाज बनाने मार्गदर्शन दिया। समापन पर आयोजक गुलाबराव चिल्हाटे ने उपस्थित सभी परिजनों का आभार व्यक्त किया।





