Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Heart Attack Risk Increase In Winter – जानिए सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे को कैसे करें कम?

By
On:

Heart Attack Health Tips – जानिए सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे को कैसे करें कम?

Heart Attack Risk Increase In Winter – शोधकर्ताओं ने बताया कि सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच ज्यादातर दिल के दौरे पड़ते हैं, क्योंकि इस समय एपिनेफ्रिन, नॉरपेनेफ्रिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोनों का लेवल बढ़ जाता है, जो ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन की मांग को बढ़ा सकता है. इसके अलावा एंडोथेलियल सेल्स का कम लेवल दिल का दौरा पड़ने की संभावना को बढ़ा सकता है. सर्दियों की सुबह दिल के दौरे के खतरे को और बढ़ा सकती है क्योंकि सुबह की ठंड हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, फेफड़ों की समस्याओं वाले लोगों को प्रभावित कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि इन लोगों को सुबह वर्कआउट या सुबह के समय में टहलने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़े – ये 4 नये धाकड़ अपडेट के साथ जल्द लॉन्च होगा iPhone 16, जानिए कितनी होगी कीमत,

सर्दियों की सुबह हार्ट अटैक होने का खतरा अक्सर बढ़ जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण सर्दियों में ठंड से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है. सिकुड़ने से उनके अंदर से रक्त का बहाव कम हो जाता है, इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है क्योंकि हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अधिक श्रम करना पड़ता है. हृदय पर अधिक ब्लड प्रेशर से मांसपेशियों का अतिरिक्त दबाव पड़ता है. एनजाइना एक दर्द है जो इस दबाव से उत्पन्न होता है. एनजाइना सीने में दर्द करता है, लेकिन यह भी हार्ट अटैक का कारण बन सकता है अगर स्थिति गंभीर है.

सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे को कैसे करें कम?

डॉक्टरों ने सर्दियों की सुबह होने वाले हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने की सलाह दी:

नींद का पूरा होना: आपको पूरे नौ घंटे सोना चाहिए. अच्छी नींद से हृदय स्वस्थ रहता है और दिल के दौरे का खतरा कम होता है.

घास पर नंगे पाव चलना: सुबह की शुरुआत पैदल चलने से करें. घांस पर नंगे पाव टहलना न केवल शांति और पॉज़िटिव एनर्जी प्रदान करता है, बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को भी कन्ट्रोल करने में मदद मिलती है.

सुबह का नाश्ता: सुबह का नाश्ता न छोड़ें. यह हृदय के लिए बहुत ज़रूरी है. फल, अंकुरित अनाज, और दूध जैसे स्वस्थ आहार का सेवन करें.

व्यायाम का समय: नियमित रूप से व्यायाम करना सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद है. सुबह का समय शारीरिक गतिविधियों के लिए सबसे सही होता है, और यह दिनभर की एनर्जी को बढ़ाता है.

ये भी पढ़े – 12GB RAM वाला ये धाकड़ 5G स्मार्टफोन ख़रीदे मात्र 10499 रूपये में, जानिए पूरी डिटेल्स,

मित्रों के साथ समय बिताएं: परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना हार्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है.

धूम्रपान और शराब से बचें: धूम्रपान और शराब का सेवन हार्ट के लिए हानिकारक हो सकता है, इन्हें कम करें या बिल्कुल छोड़ दें.

मेडिटेशन: सुबह का समय मेडिटेशन करना भी हार्ट के लिए फायदेमंद है. यह शांति और मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है.

हार्ट की जांचें: नियमित अंतराल पर हार्ट की जांचें करवाना बहुत ज़रूरी है. इससे समस्याओं को सही समय पर पहचाना जा सकता है और उपचार शुरू किया जा सकता है.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News