Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Health Tips: शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं? डॉक्टर बोले – रोज पिएं ये खास पानी, 15-20 दिन में मिलेगा आराम!

By
On:

Health Tips: आजकल बढ़ती हुई ब्लड शुगर की समस्या हर घर में देखी जा सकती है। गलत खान-पान, तनाव भरी लाइफस्टाइल और कम शारीरिक गतिविधि के कारण डायबिटीज़ तेजी से बढ़ रही है। लेकिन अगर आप शुरुआती अवस्था में हैं यानी प्री-डायबिटिक, तो अच्छी खबर यह है कि आप इसे घर पर ही कंट्रोल कर सकते हैं। मशहूर डॉक्टर डॉ. सुभाष गोयल के अनुसार, सिर्फ एक खास पानी रोज पीने से आपकी शुगर लेवल में जबरदस्त सुधार आ सकता है।

सुबह खाली पेट पिएं ये खास पानी

डॉ. सुभाष गोयल बताते हैं कि अगर आप प्री-डायबिटिक हैं या शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले 20 मेथी के दाने, 10 कलौंजी के दाने और 10 काले चने एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन भीगे हुए दानों को अच्छी तरह चबाकर खा लें और फिर बचा हुआ पानी पी लें।
अगर आप इसे रोजाना 15-20 दिनों तक करते हैं, तो शुगर लेवल अपने आप कंट्रोल होने लगता है और डायबिटीज़ के बढ़ने की संभावना काफी कम हो जाती है।

क्यों फायदेमंद है ये घरेलू नुस्खा?

इस पानी में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक पोषक तत्व शरीर के ग्लूकोज़ को बैलेंस करते हैं। मेथी इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है, कलौंजी शरीर की सफाई करती है और ब्लड में शुगर की मात्रा को स्थिर रखती है। वहीं, काले चने शरीर को एनर्जी देते हैं और पेट लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे ओवरईटिंग की समस्या नहीं होती।

Read Also:TVS Ronin 2025: 225.9cc दमदार इंजन और 45kmpl माइलेज के साथ सिर्फ ₹18,000 में बने गरीबों का सहारा

डायबिटीज़ कंट्रोल के साथ मिलेगी कई और हेल्थ बेनिफिट्स

इस घरेलू पानी को पीने से न सिर्फ शुगर कंट्रोल में रहती है, बल्कि यह डाइजेशन सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में सूजन कम होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

डायबिटीज़ मरीजों के लिए खास सावधानियां

अगर आप पहले से डायबिटीज़ की दवा ले रहे हैं, तो इस घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, रोजाना वॉक करें, मीठे से परहेज़ रखें और तनाव कम करें। यह सारी चीजें मिलकर ब्लड शुगर को नैचुरल तरीके से कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News