Hara Bhara Kabab Recipe – बारिश के मौसम में चाय के साथ खाने के लिए कुछ क्रिस्पी और चटपटा ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं, तो हरा-भरा कबाब ट्राई कर सकते हैं। वैसे ये पार्टी स्टॉर्टर के लिए भी काफी अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़े – Indori Poha Recipe – खाना चाहते है कुछ इंटरेस्टिंग तो बनाये इंदौरी स्टाइल में पोहा,
विधि :
- पालक के पत्ते अच्छी तरह धोकर ब्लांच करें और पानी निचोड़कर मिक्सी में पीस लें।
- एक पैन में देसी घी गर्म करके अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट भूनें।
- इसमें पिसा हुआ पालकर मिलाकर सूखने तक भूनें और गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने पर मिश्रण मेंं आलू, पोहा, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मैश करें और 6-8 बराबर भागों में बांट लें।
- हर भाग को हथेली पर रखकर हल्का सा दबाएं और बीच में आधा चम्मच काजू-बादाम मिश्रण भरकर बंद करें।
- कड़ाही में तेल गरम करके करारा तल लें।
- सैलेड, लच्छा प्याज और मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।





