Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हनुमान जन्मोत्सव पर होगे 3 दिवस कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा

By
On:

खबरवाणी

हनुमान जन्मोत्सव पर होगे 3 दिवस कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा

मुलताई। पवित्र नगरी मे हनुमान जन्मोत्सव की आयोजन को लेकर शनिवार बजरंग दल मुलतापी की बैठक बजरंग दल कार्यालय में आयोजित की गई। बजरंगी ऋषि साहू और सचिन विश्वकर्मा ने बताया आगामी हनुमान जन्मोत्सव पर 3 दिवसीय भव्य आयोजनकिया जाएगा।वहीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बजरंगी सागर साहू ने बताया 31 मार्च को मातृशक्ति दूर्गा वाहिनी व बजरंगियों की वाहन रैली ‌निकालकर श्री हनुमान ‌जन्मोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होने का श्रद्धालुओं को आमत्रंण दिया जाएगा। वहीं 1 अप्रैल भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं महाआरती की बाद रंगारंग आतिशबाजी की जावेगी, 2 अप्रेल को आकर्षक झांकियों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।दिपांशु साहू और भुपेश साहू ने बताया रविवार से बजरंगियो की तैयारी चालू कि जावेगी, जिसमे आस पास के ग्रामीण व महाराष्ट्र के हिन्दू संगठन के लोग भी शामिल होंगे। बैठक में पंकज बिहारे, रोशन साहू, गोविंद साहू, धनराज फरकाडे, प्रितम कुलकर्णी, चेतन चोपड़ा, गोपाल साहू,राजेश साहू, सुशील श्रीवार अन्य बजरंगी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News