Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Grah Gochar 2026: साल की शुरुआत में बन रहा है महासंयोग

By
On:

Grah Gochar 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। जनवरी महीने में पहली बार पांच बड़े ग्रह एक साथ मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र, सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा का यह दुर्लभ महासंयोग कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा संयोग बरसों बाद बनता है और इसका असर सीधे भाग्य, करियर, पैसा और रिश्तों पर पड़ता है।

मकर राशि में पांच ग्रहों की महायुत‍ि

13 जनवरी 2026 को सुख-समृद्धि के दाता शुक्र मकर राशि में पहुंचे। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य, 16 जनवरी को मंगल, 17 जनवरी को बुध और आज शाम 4:40 बजे चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर गए। इस तरह मकर राशि में पंचग्रही योग बन गया है, जिसे ज्योतिष में बेहद शक्तिशाली माना जाता है। यह योग खासतौर पर तीन राशियों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा।

कन्या राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

कन्या राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। बीते कुछ दिनों से जो ग्रह बाधाएं आपको परेशान कर रही थीं, अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। आप अगर पूरे मन से मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर जलेंगे। पैसों के मामले में आप सोच-समझकर खर्च करेंगे, जिससे जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा।

वृश्चिक राशि: करियर और रिश्तों में चमक

इस पंचग्रही योग का फायदा वृश्चिक राशि वालों को भी जमकर मिलने वाला है। किसी बड़े या प्रभावशाली व्यक्ति का साथ आपके करियर को नई उड़ान देगा। घर-परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी और रिश्तों में मिठास आएगी। जिन लोगों की शादी या प्रेम जीवन में रुकावट थी, उन्हें मनचाहा साथी मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने कर्ज से भी राहत मिल सकती है।

Read Also:US senators written letter to Trump: ट्रंप का टैरिफ वार और मोदी की खामोश रणनीति

मकर राशि: किस्मत खुद बनाएगी रास्ता

मकर राशि में बन रहा यह महासंयोग खुद मकर वालों के लिए सुनहरे दौर की शुरुआत करेगा। परिवार में एकजुटता बढ़ेगी और आप अपनों के साथ सुकून के पल बिताएंगे। दफ्तर में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और व्यापारियों को विरोधियों से राहत मिलेगी। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा, बस खानपान पर थोड़ा ध्यान रखें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News