Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रदेश मीडिया प्रभारी बने गगनदीप खेरे, पटवा समाज जनो ने दी बधाई

By
On:

खबरवाणी

प्रदेश मीडिया प्रभारी बने गगनदीप खेरे, पटवा समाज जनो ने दी बधाई 

मुलताई। अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा (मध्यप्रदेश) द्वारा समाज सेवा एवं संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा कोषाध्यक्ष सीके पटवा एवं महामंत्री मदन गोपाल पटवा ने गगनदीप खेरे (पटवा), को अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

महासभा द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति समाज के हितों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से की गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि गगनदीप खेरे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज की गतिविधियों, योजनाओं और विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

मनोनयन पत्र में महासभा के पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि वे संगठन की नीतियों का पालन करते हुए समाज को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गगनदीप खेरे की इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News