Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Viral Video – शख्स ने चलते फिरते लोगो के कर दिए कान लाल, बाद में अंजाम मिला कुछ ऐसा, देखे वीडियो

By
On:

Viral Video – शख्स ने चलते फिरते लोगो के कर दिए कान लाल, बाद में अंजाम मिला कुछ ऐसा, देखे वीडियो

ये भी पढ़े – Painting Viral News – 1.58 करोड़ की बिकी नीलामी में 320 रुपये की पेंटिंग, देखे ऐसा क्या है खास,

Viral Video – शख्स ने चलते फिरते लोगो के कर दिए कान लाल, बाद में अंजाम मिला कुछ ऐसा, देखे वीडियो सोशल मीडिया पर आपने अकसर हंसी मजाक के कई वीडियो देखे होंगे। इसमें आजकल प्रैंक वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दरअसल प्रैंक वीडियो में सड़क पर अनजान लोगों के साथ मजाक किया जाता है और उनका रिएक्शन रिकॉर्ड करके वीडियो पोस्ट किया जाता है। लोगों को इस तरह के वीडियो खूब पसंद आते हैं। इसी वजह से एक शख्स सड़क पर प्रैंक वीडियो शूट करता है मगर उसका यह तरीका उसी पर भारी पड़ जाता है।

देखे वीडियो

ये भी पढ़े – Optical Illusion – इस तस्वीर में छुपी बैठी है एक मछली, 10 सेकंड में जबाब देने वाला होगा जीनियस,

शख्स ने चलते फिरते लोगो के कर दिए कान लाल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क पर जा रहा है। तभी पीछे से एक इंसान जाकर उसके कान में हॉर्न बजा देता है और पीछे हट जाता है। जिस व्यक्ति के साथ प्रैंक किया गया था, वह पीछे मुड़कर प्रैंक करने वाले को धमकाता है। वह कहता है कि, ‘इस बार कर दिया है, अब यह आदत छोड़ दो। वरना मैं बताऊं कि मैं कौन हूं।’ इतना कहते ही वह प्रैंक करने वाले शख्स के कान पर एक जोर का थप्पड़ मार देता है। यह देखते ही उसकी टीम का एक दूसरा शख्स वहां आता है और उससे कहता है कि, अंकल सॉरी, हम मजाक कर रहे थे। मगर वह आदमी कुछ नहीं सुनता है और एक बार फिर धमकाते हुए वहां से चला जाता है। वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि जिस आदमी को थप्पड़ पड़ा था, वह अपना कान पकड़ लेता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे थप्पड़ कितने जोर की पड़ी होगी।

For Feedback - feedback@example.com

2 thoughts on “Viral Video – शख्स ने चलते फिरते लोगो के कर दिए कान लाल, बाद में अंजाम मिला कुछ ऐसा, देखे वीडियो”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News