खबरवाणी
मुख्यमंत्री चुनावी वादा पूरा कर लाड़ली बहनो के खाते में 3 हजार रुपए डाले
मुलताई।विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहनो को प्रतिमाह 3 हजार रुपए देने की घोषणा की थी,लेकिन सरकार द्वारा वर्तमान में लाड़ली बहनो के खाते में 1 हज़ार 500 रुपए ही डाले जा रहे है। महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू ने लाड़ली बहनो का समर्थन करते हुए प्रत्येक लाड़ली बहनो की 3 हजार रुपए प्रतिमाह डाले जाने की मांग को लेकर मंगलवार को गांधी चौक में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में आवेदन सौपा है।आवेदन में दूसरी मांग है कि भाजपा सरकार में घोषणा की गई थी कि प्रत्येक परिवार को गैस सिलेंडर 450 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा जबकि चुनाव के बाद से सिलेंडर में निरंतर बढ़ोतरी होते जा रही है 450 से बढ़कर सिलेंडर 1हजार तक पहुंच गया है। बड़ी हुई राशि जो शासन ने जनता से ली है उसे तत्काल वापस किया जाए और अगले माह से सिलेंडर 450 रुपए प्रति माह प्रत्येक परिवार को दिए जाने की मांग की है। वहीं जिन लाडली बहनों के नाम इस योजना में छूट गया है उन्हें भी शामिल कर प्रतिमाह 3 हजार रुपए प्रदान किया जाए। पार्षद वंदना साहू ने सरकार से अपनी घोषणा पूरी करने की मांग की है।





