Eye Cancer: आँखें हमारे शरीर का सबसे नाज़ुक और ज़रूरी हिस्सा हैं। जब इसी हिस्से में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाए, तो स्थिति और भी खतरनाक बन जाती है। आँख का कैंसर (Eye Cancer) धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए इसके शुरुआती लक्षण पहचानना बहुत जरूरी है। यहाँ जानिए आँख का कैंसर कैसे शुरू होता है, इसके लक्षण, कारण और किन लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है।
आँख का कैंसर क्या होता है?
आँख के अंदर या उसके आसपास की कोशिकाएँ जब अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, तो उससे ट्यूमर बन जाता है, जिसे हम आँख का कैंसर कहते हैं। यह कैंसर आँख की पुतली, पलक, या फिर आँख को पकड़ने वाले सॉकेट—कहीं भी हो सकता है। अक्सर त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बे भी आगे चलकर कैंसर में बदल सकते हैं।
आँख के कैंसर के शुरुआती लक्षण
आँख का कैंसर कई बार शुरुआती स्तर पर कोई बड़ा संकेत नहीं देता, लेकिन कुछ लक्षण हैं जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए—
- नजर का कम होना या धुंधला दिखना
- आँखों के आगे तेज़ चमक (फ्लैश) दिखना
- आँख का बाहर की ओर उभरना
- आँखों में लगातार जलन या असहजता
- पलक या पुतली पर दाग, दाना या कोई नया निशान
- आँख का अपने सॉकेट से थोड़ा खिसककर दिखना
अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो डॉक्टर से चेकअप करवाना बेहद ज़रूरी है।
आँख का कैंसर कैसे शुरू होता है?
जब आँख की कोशिकाएँ अपनी सामान्य प्रक्रिया छोड़कर तेजी से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर शुरू होता है। ये कैंसर कोशिकाएँ ट्यूमर बनाती हैं, जो बढ़ते-बढ़ते नजर पर असर डालती हैं। समय रहते इलाज न हो तो ये कोशिकाएँ लिम्फ नोड्स, खून, और शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकती हैं।
किन लोगों को आँख के कैंसर का ज्यादा खतरा?
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनमें इस बीमारी का रिस्क ज्यादा पाया जाता है—
- 50 वर्ष से ऊपर के लोग
- जिनकी त्वचा बहुत गोरी या सफेद हो
- नीली या हरी आँखों वाले लोग
- जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास हो
- लंबे समय तक तेज धूप या UV किरणों के संपर्क में रहने वाले लोग
- 5 साल से कम उम्र के बच्चे—जिनमें रेटिनोब्लास्टोमा होने की संभावना रहती है
Read Also:
आँख का कैंसर रोका कैसे जा सकता है?
हालांकि इसे पूरी तरह रोकना संभव नहीं, पर कुछ सावधानियाँ जोखिम कम कर सकती हैं—
- धूप में हमेशा UV प्रोटेक्शन वाला सनग्लासेस पहनें
- किसी भी नए दाग-धब्बे को नजरअंदाज न करें
- आँखों की नियमित जांच करवाते रहें
- स्क्रीन टाइम कम करें और आँखों को आराम दें





