Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चाचा की फर्राटेदार इंग्लिश के आगे अंग्रेज भी फ़ैल! वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाओगे लोटपोट

By
On:

चाचा की फर्राटेदार इंग्लिश के आगे अंग्रेज भी फ़ैल! वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाओगे लोटपोट, हमारे देश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं. उनमें से एक भाषा अंग्रेजी भी है. बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में काफी माहिर होते हैं और उन्हें अंग्रेजी बोलने में काफी प्रवाह आती है, वहीं कुछ लोग अपना काम चलाने के लिए टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल लेते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अंग्रेजी ठीक से नहीं आती, फिर भी वो अपनी खटपट इंग्लिश इतने बोल्ड होकर बोलते हैं कि सामने वाला उनकी इंग्लिश पर शक करने लगता है. ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोकना चाहेंगे पर नहीं रोक पाएंगे.

ये भी पढ़े- Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ छात्र और शिक्षक का रोमांटिक डांस, देखे वीडियो

क्या कभी सुनी है इतनी खतरनाक इंग्लिश?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी कस्टमर केयर या कंपनी के कर्मचारी से फोन पर बात कर रहा है. फोन पर कोई लड़की है जो उससे अंग्रेजी में बात कर रही है. उसकी बातों का जवाब देते हुए ये शख्स इंग्लिश में कहता है, ‘नो मैडम इट्स नॉट पॉसिबल अराउंड.’ लेकिन इसके बाद वो जो बोलता है, वो शायद कोई समझ नहीं पाएगा. इसके बाद कॉल पर मौजूद लड़की ये बताती है कि उसे कुछ समझ नहीं आया, जिसके बाद ये शख्स फिर से अपनी खतरनाक इंग्लिश बोलता है. इसके बाद लड़की पूछती है कि वो किस भाषा में बात करना चाहेंगे. मगर अपनी भाषा हिंदी को चुनने के बजाए ये शख्स फिर से अपनी इंग्लिश का तड़का लगाता है. कॉल पर मौजूद लड़की हिंदी में बात करना शुरू कर देती है मगर ये शख्स अपनी अंग्रेजी का प्रदर्शन नहीं छोड़ता.

ये भी पढ़े- Kawasaki Ninja 300 खरीदने पर ग्राहकों को मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जल्दी उठाये लाभ कही देर न हो जाए

लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन (People Reacted Like This)

सोशल मीडिया पर इस शख्स का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा – हर गली, मोहल्ले में ऐसा कोई ना कोई शख्स जरूर होता है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ये क्या बोल रहा है? तीसरे यूजर ने लिखा – ये किस बारे में बात कर रहा है? आपको बता दें ये सभी कमेंट्स अलग-अलग अकाउंट्स से लिए गए हैं.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News