खबरवाणी
पुराने अस्पताल की भूमि पर ही लगेंगा राखी बाजार,बैठक में लिया निर्णय
मुलताई । नगर में राखी बाजार लगाने को लेकर व्यापारी दो गुटों में नजर आए, एक गुट का कहना था की ताप्ती के पास सड़क किनारे राखी बाजार लगाया जाए, तो दूसरा गुट पुराने अस्पताल की भूमि पर बाजार लगाने को लेकर राजी था। जिसको लेकर रविवार की दोपहर नगरपालिका के सभाकक्ष में बैठक लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया की बाजार पुराने अस्पताल की भूमि पर ही लगेंगा।जिसके लिए लाटरी सिस्टम से दुकाने आवंटित की जाएगी। प्लाट लेने के लिए 5 हजार रुपए अमानत राशि जमा करना होगा, जो बाद में वापस कर दी जाएगी।बैठक मे एसडीएम राजीव कहार, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, एसडीओपी एसके सिंह,सीएमओ वीरेंद्र तिवारी,थाना प्रभारी विकास पटेल, पार्षद गण और बड़ी संख्या में राखी व्यापारी शामिल हुए। सभी पक्षों से विस्तृत चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से पुराने सरकारी अस्पताल की जमीन पर राखी बाजार लगाने का निर्णय लिया गया। लिए गये निर्णय के तहत, नगर पालिका के पुराने अस्पताल परिसर में राखी व्यापारियों के लिए भूखंड लाटरी सिस्टम के आधार पर आवंटित की जाएगी। दुकानो के लिए आवश्यक सुविधाएं नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे व्यापारियों को सहूलियत होगी और बाजार का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। प्रति दुकान के अनुसार व्यापारियों को पांच हजार अमानत के तौर पर नगर पालिका के पास जमा करना होगा जो की दुकान लगने की स्थिति में व्यापारियों को वापस लौटाए जाएंगे यदि कोई व्यापारी दुकान नहीं लगता है तो उस स्थिति में अमानत में जमा राशि वापस नहीं की जाएगी। इस नियम के कारण एक व्यापारियों द्वारा कई भूखंड आवंटन करने वाली स्थिति पर हम कुछ लगेगा वहीं सभी दुकानदारों को आवश्यक भूखंड प्राप्त होंगे।
जय स्तंभ चौक और फव्वारा चौक नही लगेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख चौराहो पर राखी की दुकाने लगाने की अनुमति नही होगी। यातायात जाम से बचने के लिए जय स्तंभ चौक और फव्वारा चौक पर दुकाने नही लगाई जाएंगी। सड़क किनारे अन्यत्र दूकान लगाने पर दुकाने जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।





