Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत शिरोमणि सावता महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

By
On:

खबरवाणी

संत शिरोमणि सावता महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

बुरहानपुर जिले के विभिन्न गांवों में हुए धार्मिक आयोजन, बिरोदा में भागवत कथा सप्ताह का समापन आज

बुरहानपुर। संत शिरोमणि सावता महाराज की पुण्यतिथि संपूर्ण बुरहानपुर जिले में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के ग्राम बिरोदा, बंभाडा शाहपुर, नायर, बुरहानपुर, इच्छापुर एवं पातोंडा सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संत शिरोमणि सावता महाराज का जन्म सन् 1250 में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अरुण भिंडी ग्राम में हुआ था। उन्होंने सन् 1295 में जीवंत समाधि ली थी। संत सावता महाराज ने अपने जीवन में भक्ति, सेवा और कर्म को विशेष महत्व दिया तथा समाज को सदाचार एवं ईश्वर भक्ति का संदेश दिया।

ग्राम बिरोदा में संत सावता महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ 4 अगस्त से हुआ और समापन 11 अगस्त को किया जा रहा है। कथा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन शाम को विभिन्न संत-महात्माओं एवं कीर्तनकारों द्वारा भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं सात दिनों तक भागवत कथा वाचक ह.भ.प. अनंता महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया।

आयोजन के दौरान ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण में संत सावता महाराज के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। भंडारे का भी आयोजन किया गया

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News