Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Dam hua Damage : झीटू ढाना डेम क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

By
Last updated:

अधिकारी बोले जल्द करा ली जाएगी मरम्मत

चिचोली(राजेंद्र दुबे){Dam hua Damage} – भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रतनपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम झीटूढाना में बने डेम के क्षतिग्रस्त हो जाने से यहां के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। इधर अधिकारियों को डेम के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही डेम की मरम्मत करवा ली जाएगी।

झीटूढाना निवासी सुखनंदन नर्रे, सोमलाल नर्रे, विजय काकोडिय़ा, मदन करोचे एवं सूरज काकोडिय़ा ने बताया कि यह डेम 10 से 15 साल पहले बनाया गया है। इसमें दरार आ गई हैं और इसको लेकर सिंचाई विभाग के भीमपुर एसडीओ को कई बार मौखिक रूप से शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन अधिकारी कभी इसे देखने तक नहीं आए हैं। दरार को देखकर ग्रामीणों में डर व्याप्त है। कहीं कोई बड़ी घटना ना घट जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त डेम की तत्काल मरम्मत कराई जाए जिससे की डेम सुरक्षित हो सके।

सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री अशोक डहेरिया का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान मैं स्वयं इस इलाके में गया था लेकिन मुझे कहीं ऐसी कोई दरार नहीं दिखाई नहीं दी। अभी फोटो देखकर लग रहा है कि डेम पर ऊपर चढऩे के लिए किसी ने रास्ता बनाया होगा और पानी के कारण गड्ढे हो गए हैं। मैंने भीमपुर एसडीओ को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन गड्ढों को भरने और मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News