Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मंदिर मार्गो पर लगी पेविंग टाइल्स उखड़ने से पार्षद ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

By
On:

खबरवाणी

मंदिर मार्गो पर लगी पेविंग टाइल्स उखड़ने से पार्षद ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

मुलताई। नगर के शीतला माता मंदिर मार्ग एवं जैन मंदिर मार्ग पर लगी पेविंग टाइल्स अल्प समय में ही उखड़ने लगी है इस पर विवेकान्द वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने नाराजगी जताते हुए नगरपालिका के अधिकारीयों पर ठेकेदारों से सांठ गाँठ कर नगर में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराने के आरोप लगाए है। नगरपालिका के व्हाट्सअप ग्रुप में दोनों मार्गो पर उखड़ी पेविंग टाइल्स की फोटो शेयर कर घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत की है। पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया की नगर में नगरपालिका द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में जनप्रतिनिधियों द्वारा घटिया निर्माण कार्यों की शिकायतों पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके कारण नपा अधिकारीयों से सांठ -गाठ कर ठेकेदारों द्वारा बेखौफ़ होकर गुणवत्ताहीन कार्य किए जा रहे है। कुछ महीने पहले शीतला माता मंदिर एवं जैन मंदिर मार्ग पर लगी पेविंग टाइल्स उखड़ने की शिकायत के बावजूद नपा के अधिकारी सडक की मरम्मत पर ध्यान नहीं दें रहे है।

कुछ समय पहले बनी सीमेंट सड़के भी हुई ख़राब

नगरपालिका द्वारा नगर के वार्डों में विभिन्न योजनाओं में बनी सीमेंट सड़के पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और सड़को की सतह से सीमेंट गायब हो गया है जिसके कारण कुछ समय पहले बनी सड़के जगह जगह से उखड़ने लगी है। पार्षद अंजलि शिवहरे में नगरपालिका अध्यक्ष से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर ठेकेदार का भुगतान रोककर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News