Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भ्रष्टाचार . भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 8 लाख का चेक डैम: पहली बारिश भी नहीं झेल सका, किसानों के सपने बहे

By
On:

खबरवाणी

भ्रष्टाचार . भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 8 लाख का चेक डैम: पहली बारिश भी नहीं झेल सका, किसानों के सपने बहे

आमला। ग्रामीणों की शिकायतों को अफसरों ने किया अनसुना, घटिया सामग्री से बना ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढहा

आमला जनपद पंचायत आमला के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बाडा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 1 वर्ष पूर्व श्मशान घाट ग्राम की किसानों को सिंचाई के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा खनिज मद के अंतर्गत लगभग 7 लाख 94 हजार रुपए की लागत से से बना चेक डेम पहली ही बारिश में बह गया ग्रामीणों द्वारा चेक डैम निर्माण के समय कई बार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग एवं भारी भ्रष्टाचार को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता प्रतिनिधि के पास कई बार शिकायत की गई थी विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्राम पंचायत के सरपंच वी सचिव के द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर भारी भ्रष्टाचार किया गया हैं।

चेक डैम के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं किसानों से की गई चर्चा

चेक डैम निर्माण के संबंध में स्थानीय ग्रामीण एवं किसानों द्वारा समाचार पत्र में नाम का प्रकाशन न किए जाने पर चर्चा में बताया कि चेक डैम निर्माण कार्य के समय निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य कर निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर कार्य पूर्ण कर लिया इसी निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं किसानों द्वारा लिखित और मौखिक रूप से कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी को शिकायत की गई थी।विभागीय अधिकारी द्वारा शिकायत पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई कहीं ना कहीं विभागीय अधिकारी एवं ग्राम पंचायत द्वारा मिलकर निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया था जिसका नतीजा यह की बारिश के पूर्व बनकर तैयार हुआ चेक डैम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया।

घटिया निर्माण में भुगतान भी पूरा

ग्राम पंचायत में होने वाले निर्माण कार्य में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगते है। घटिया सामग्री और तय मानकों को दरकिनार कर अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कर लिया जाता है और बकायदा उसका भुगतान भी कर दिया जाता है जबकि नियमानुसार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को चेक कर ही उस मटेरियल का उपयोग करना होता है लेकिन उपयंत्री के सरपंच और सचिव की साठगांठ से घटिया मटेरियल का उपयोग कर निर्माण किया जाता है और अपना हित साध लेते हैं।

लीकेज भी हो रहा चेक डैम

ग्राम पंचायत अंबाडा में बने चेक डैम की मेन वाल तो क्षतिग्रस्त है। वही मेन वाल के नीचे से पानी भी लीकेज हो रहा है। पानी सीपेज होने से चेक डैम निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। वहीं निर्माण के जानकार बताते है कि अगर चेक डेम में मेन वाल के नीचे से पानी लीकेज होता है तो वह चेक डेम फेल माना जाएगा इसलिए इस चेक डेम की जांच कर जिम्मेदारो पर कार्रवाई के साथ-साथ रिकवरी भी होना चाहिए।
इनका कहना है
ग्राम पंचायत सचिव
रुसीलाल यादव
चेक डेम संबंध प्रश्न पूछो पूछने पर गोल-गोल जवाब देते नजर आए

इनका कहना है
ग्राम पंचायत सरपंच
रामवती भलावी
निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है बारिश के चलते बीच से डैमेज हुआ था जिसे रिपेयरिंग करी कर दिया गया है

इनका कहना है
जनपद पंचायत आमला इंजीनियर
अमित तिवारी
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है चेक डैम की जांच करता हूं

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News