Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मजदूरों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय भूख हड़ताल आंदोलन

By
On:

खबरवाणी

मजदूरों के शोषण के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय भूख हड़ताल आंदोलन

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगरपालिका परिषद सारनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कथित शोषण के विरोध में सारनी कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल आंदोलन किया गया। आंदोलन में मजदूरों के आर्थिक हितों के साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया गया।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों, तकनीकी सेवाओं, लिपिकीय कार्यों, बगीचों, कचरा वाहनों, इलेक्ट्रिकल कार्यों एवं सुरक्षा शाखा में कार्यरत आउटसोर्सिंग और अल्पकालिक श्रमिकों को कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्रमिकों का ईपीएफ भी नियमानुसार जमा नहीं किया जा रहा।

 

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निर्धारित दर के अनुसार वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो आगे भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News