खबरवाणी
गैस सिलेंडर एवं बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने ज्ञापन सौपा
मुलताई। गैस सिलेंडर एवं बिजली की दरो अप्रत्याशित वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी के विरोध में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय बरैया को सौपा।
कांग्रेसियों द्वारा सौपे ज्ञापन मे बताया वर्तमान समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के चलते आम जन मंहगाई की मार से पहले ही प्रभावित है। ऊपर से मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि कर दी वहीं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर के जनता का जीना कठिन कर दिया है। वहीं पेट्रोल डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से आम जन परेशान है। कांग्रेसियों ने देश में व्याप्त डीजल पेट्रोल एवं अन्य समस्याओ को तत्काल संज्ञान में लेकर जनहित में समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, किशोर परिहार,नितेश साहू,सुमित शिवहरे, जीवन डोंगरदिए,आशीष सोनी, शेख जाकिर,लोकेश यादव,महावीर परिहार सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





