Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र विरोध, तीन मंत्रियों के पुतले दहन — कोंग्रेस

By
On:

खबरवाणी

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र विरोध, तीन मंत्रियों के पुतले दहन — कोंग्रेस

बुरहानपुर
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 फरवरी 2026, समय शाम 4:00 बजे, स्थान गुलमोहर मार्केट, बुरहानपुर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन अत्यंत सफल रहा और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े राष्ट्रीय हितों के मुद्दे, सेना के सम्मान से संबंधित विषयों, भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, तथा छिंदवाड़ा कफ सिरप प्रकरण सहित विभिन्न जनविरोधी घटनाओं के खिलाफ आयोजित किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं मंत्री विजय शाह की कार्यशैली और बयानबाजी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई है। विधानसभा जैसे गरिमामय भवन मे नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस इस प्रकार की राजनीतिक गिरावट को बर्दाश्त नहीं करेगी।

रिंकू टॉक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की जान चली गई, लेकिन जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। छिंदवाड़ा कफ सिरप प्रकरण ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी, फिर भी सरकार ने जवाबदेही तय करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया।

ब्लॉक अध्यक्ष श्री वाजिद इक़बाल ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी केंद्र और राज्य सरकार पारदर्शिता नहीं बरत रही है। सेना के सम्मान से जुड़े विषयों पर भी भाजपा सरकार केवल राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा और सेना के गौरव को सर्वोपरि माना है। कांग्रेस ने तीनों मंत्रियों — कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ला और विजय शाह — के पुतलों का दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज 20 फरवरी को जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर भी पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।

रिंकू टॉक ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कांग्रेस का आंदोलन और भी व्यापक और उग्र होगा।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्यरूप से उपस्थित हुए निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, नेता प्रतिपक्ष अकिल औलिया, डिप्टी स्पीकर फहीम हाश्मी, पार्षद इनाम अंसारी, पार्षद हमीद डायमंड, पार्षद आसिफ खान, पार्षद शाहिद बंदा, पार्षद राकेश खत्री, पार्षद अहफाज मीर, पार्षद हफीज मंसूरी, श्रीमती मीनाक्षी महाजन,फरीद काज़ी,पार्षद बाबा भाई, अरुण जोशी, नज़ीर अंसारी, निखिल खंडेलवाल, शैली कीर, आरिफ मेकनिक, सिद्दीक पहलवान, प्रमोद जैन,अब्दुल बासित,अकील बागवान,नौशाद अहमद, जलीस अंसारी,कैलाश यावतकर, रफीक मंसूरी, डॉ, इमरान, राजकुमार मजवानी, हेमन्त सोनवणे, शहजाद नूर, मोहम्मद मर्चेन्ट , रेहमत साहब , जमील चौहान, फरीद शाह, रहीम भाई, मोहम्मद भाई,अकरम पठान, शेख फरीद, अशीष भगत, बाबू भाई , एवं कांग्रेस के बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे

वाज़िद इक़बाल
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
बुरहानपुर

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News