ब्लाक स्तर पर जताया जा रहा है विरोध
Congress News – बैतूल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी की मानहानि मामले में सजा होने के बाद लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इस मामले को लेकर पूरे देश में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।
कल जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने मौन धरना दिया था। आज जिले में ब्लाक स्तर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सभी ब्लाक स्तर पर ज्ञापन सांैपकर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग की जा रही है।
चिचोली में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन | Congress News

चिचोली। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता समाप्त होने के बाद पूरे देश में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। चिचोली में भी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है और बताया गया है कि राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं एवं वायनाड से सांसद है।
उनकी लोकसभा से सदस्यता अलोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत समाप्त कर दी गई है। इस को लेकर कांग्रेसी घोर निंदा करते हैं। श्री गांधी की सदस्यता बहाल की जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य, राजेंद्र जायसवाल, बटनू पटेल, राजकुमार सोनी, सोनू जायसवाल, भूपेंद्र आर्य, नवनीत आर्य, कमलेश आर्य, अन्नू आर्य, चंचल आर्य, सकील खान, बिहारी धुर्वे, दीपक शेषकर, तनवीर खान, राहुल पटेल, शिवम आर्य, संदीप पचौरिया, अनुज आर्य, गौरव राठौर, बलवीर पटेल, नरेंद्र आर्य, मनीष आर्य, गणेश मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
आमला में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन | Congress News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस आमला ने आज जनपद चौराहे पर प्रदर्शन किया। ब्लैक डे फॉर इंडियन डोमोक्रेसी के बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे,कांग्रेस नेता जितेंद्र शर्मा,मोनिका निरापुरे,सीमा अतुलकर,विजय पारधी ,वीरेंद्र वरथे आदि ने लोगो को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा की राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए उनकी सदस्यता खत्म की है।समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख विनोद नागले,संजय साहू,किशोर माथनकर सहित अन्य कांगेसजन मौजूद थे।
शाहपुर में बड़ा प्रदर्शन | Congress News
राहुल गांधी को लेकर शाहपुर में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग के साथ ही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में फसल खराब होने को लेकर मुआवजा देने की मांग भी रखी गई है। शाहपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष सहित चारों विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो चुके थे।






Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/ru-UA/register?ref=JVDCDCK4
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/zh-CN/register-person?ref=WFZUU6SI