
हार्डिंग में कमलनाथ को किया भावी मुख्यमंत्री घोषित
बैतूल – Congress Ka Hording – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी 10 महीने बाकी है। लेकिन अभी से ही सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने नई सरकार बनाने के लिए राजनैतिक समीकरण बनाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा जहां लंबे समय से संगठन को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर तक तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस अभी सोशल मीडिया से लेकर बैठकों की शुरूवात में लग गई है।
गत दिनों बैतूल शहर में एक होर्डिंग देखा गया है जिसमें यह उल्लेखित है कि छंटेगा अब अंधकार आ रही है कमलनाथ सरकार। और इसी होर्डिंग में कमलनाथ की फोटो के नीचे उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस होर्डिंग में यह उल्लेखित नहीं है कि यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस ने करी है, जिला कांग्रेस ने करी है या कांग्रेस विधायक ने करी है।
Also Read – MPPEB Bharti Result – 1248 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण खबर, परिणाम हुए जारी
संगठन की जगह व्यक्ति पूजा में ज्यादा विश्वास करती है कांग्रेस(Congress Ka Hording )
कांग्रेस की खासियत यह है कि वह संगठन से अधिक व्यक्ति पूजा में विश्वास करती है इसलिए कांग्रेस के अधिकांश कार्यक्रमों में कांग्रेस जिंदाबाद की जगह कभी राहुल गांधी जिंदाबाद, कभी सोनिया गांधी जिंदाबाद तो कभी जय-जय कमलनाथ के नारे सुनाई देते हैं। इस बार भी ऐसा ही अभी से दिखाई देना शुरू हो गया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में अभी से कमलनाथ की ब्रांडिंग शुरू हो गई है। और ऐसा लग रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस नहीं कमलनाथ लड़ेंगे।
कांग्रेसियों में उत्साह बढ़ाने का प्रयास(Congress Ka Hording )
कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में यह माहौल बनाने का प्रयास शुरू किया है कि भाजपा की स्थिति प्रदेश में खराब हो गई है और एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। और यह माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आम मतदाता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़े। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की वृद्धि हो। वैसे भी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने गत दिनों पत्रकार वार्ता में यह घोषणा कर दी थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। और आप पत्रकार यह लिख लें। इसी तरह से केजरीवाल ने गुजरात के चुनाव के समय यह घोषणा की थी कि मैं लिख कर दे रहा हूं कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी यह बात अलग है कि वहां पर आप पार्टी को 182 में मात्र 5 सीट मिली थी।
Also Read – अपनी माँ जितनी स्टाइलिश हैं मिस यूनिवर्स की बेटी, Photos हुई वायरल
होर्डिंग में गायब दिखे कांग्रेस के दिग्गज नेता(Congress Ka Hording )
कांग्रेस की यह परंपरा रही है कि उनके हर होर्डिंग में फोटो की शुरूवात सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकाअर्जुन खरगे के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का फोटो अवश्य रहता है। लेकिन इस बार जो होर्डिंग लगा है उसमें सिर्फ कमलनाथ को हाईलाइट किया है और इन सब राष्ट्रीय नेताओं की फोटो गायब है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ कमलनाथ को प्रमुख चेहरे के रूप में पेश करेगी।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.