Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय ने किया नगर परिषद शाहपुर का निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

By
On:

खबरवाणी

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय ने किया नगर परिषद शाहपुर का निरीक्षण, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

नगर परिषद शाहपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार एवं परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व संभाल रहे श्री नवनीत पाण्डेय द्वारा आज नगर परिषद शाहपुर का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

भ्रमण के दौरान लगभग तीन वर्षों से अधूरी पड़ी नगर परिषद कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को अंतिम चेतावनी स्वरूप नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

 

श्री पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि 15 दिवस के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह नोटिस अंतिम अवसर के रूप में जारी किया गया है तथा निर्धारित समय-सीमा के पश्चात नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त भ्रमण के दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड से संबंधित प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पाण्डेय ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News