Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यापारियों ने हाईटेक लाइब्रेरी में भेंट की पुस्तके

By
On:

खबरवाणी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यापारियों ने हाईटेक लाइब्रेरी में भेंट की पुस्तके

लाइब्रेरी में छात्रों को अन्य सुविधा देने के लिए भी करेंगे योगदान

मुलताई। नगर मे नागपुर रोड पर बिजली आफिस के पास स्थित शासकीय हाईटेक लाइब्रेरी में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सौ से अधिक छात्र- छात्राएं रोजाना पर
अपनी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते है, लेकिन लाइब्रेरी की शुरुआत के समय जो पुस्तके आई थी उसके बाद से किताबें नहीं बढ़ाई गई।जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जब ये समस्या नगर के व्यापारी संदीप सोनी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुमित शिवहरे को पता लगी तो उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए अपनी ओर से पुस्तके भेंट करने का निर्णय लिया।सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने लाइब्रेरी पहुंचकर पुस्तके लाइब्रेरियन को सौपी। व्यापारी संदीप सोनी ने बताया लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी होनहार छात्र छात्राएं आते है। लेकिन पर्याप्त पुस्तकों के अभाव में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसलिए छात्रों की समस्या जानने के बाद उन्हें पुस्तके उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। व्यापारी सुमित शिवहरे ने बताया की इस लाइब्रेरी में पढ़कर 50 से अधिक छात्र छात्राएं शासकीय सेवाओं में चयनित हो चुके है एवं छात्रों की मांग के अनुसार एसएससी, एमपी पीएससी,यूपीएससी,रेलवे,नीट,जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए 40 से अधिक उपयोगी पुस्तके बुलाकर लाइब्रेरी में दी गई है। कार्यक्रम में यूजीसी नेट परीक्षा में आल इंडिया में दसवीं रैंक प्राप्त करने पर लाइब्रेरी के छात्र लोकेश सेवतकर को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने छात्रों की सुविधा के लिए अपनी ओर से कूलर प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने पुस्तके भेंट करने पर व्यापारियों का आभार व्यक्त किया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News