Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Brushing Teeth:सुबह उठते ही दांत क्यों नहीं ब्रश करने चाहिए? योग गुरु ने बताया सही समय

By
On:

Brushing Teeth: अधिकतर लोग सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले दांत ब्रश करते हैं। बचपन से हमें यही सिखाया गया है कि ब्रश किए बिना कुछ खाना-पीना गलत है। लेकिन योग गुरु दीपक शर्मा का कहना है कि यह आदत पूरी तरह सही नहीं है। उनके मुताबिक, सुबह सबसे पहले ब्रश करना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और दांत साफ करने का सही तरीका।

रात में बनने वाली लार क्यों है फायदेमंद?

योग गुरु बताते हैं कि जब हम रात में सोते हैं, तो मुंह में लार (Saliva) बनती रहती है। इस लार में एक खास एंजाइम होता है, जिसे लाइसोज़ाइम (Lysozyme) कहते हैं।
यह एंजाइम मुंह में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करता है, पेट को साफ रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है। अगर आप सुबह उठते ही ब्रश कर लेते हैं, तो यह फायदेमंद लार बाहर निकल जाती है और शरीर इसका पूरा लाभ नहीं ले पाता।

सुबह उठते ही क्या करना चाहिए?

योग गुरु के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए।
गर्म पानी पीने से:

  • आंतें साफ रहती हैं
  • लिवर ठीक से काम करता है
  • पाचन तंत्र एक्टिव होता है

पानी पीने के बाद कम से कम 10–15 मिनट का गैप दें, उसके बाद ही दांत ब्रश करें। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 7 बजे उठे और पानी पिया, तो 7:15 बजे ब्रश करना सही रहेगा।

दांत ब्रश करने का सही समय क्या है?

सुबह ब्रश करने का सबसे सही समय वही है, जब शरीर अंदर से एक्टिव हो जाए।
पानी पीने के कुछ देर बाद ब्रश करने से:

  • मुंह के अच्छे बैक्टीरिया सुरक्षित रहते हैं
  • पेट और आंतों को फायदा मिलता है
  • दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं

यही वजह है कि योग और आयुर्वेद में भी ब्रश से पहले पानी पीने की सलाह दी जाती है।

दांत ब्रश करने का सही देसी तरीका

सिर्फ समय ही नहीं, बल्कि ब्रश करने का तरीका भी बहुत मायने रखता है:

  • बहुत सख्त ब्रश का इस्तेमाल न करें
  • दांतों को जोर-जोर से न रगड़ें
  • हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाकर ब्रश करें
  • दांतों के साथ-साथ जीभ साफ करना न भूलें
  • कम से कम 2 मिनट तक ब्रश जरूर करें

Read Also:Apple Shopping Bonanza Sale: iPhone 17 से लेकर MacBook तक भारी छूट का मौका

टूथब्रश कब बदलना चाहिए?

अक्सर लोग सालों तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करते रहते हैं, जो गलत है।
डॉक्टर और एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर 3–4 महीने में टूथब्रश बदल देना चाहिए
अगर ब्रश के रेशे फैल गए हों या टेढ़े हो जाएं, तो तुरंत नया ब्रश लें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News