Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bihar Chunav Result 2025: कब और कैसे होगी वोटों की गिनती, जानिए कहाँ देखें लाइव नतीजे

By
On:

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटों की गिनती का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। राज्य की 243 सीटों पर हुए मतदान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 67.13% वोटिंग हुई, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं लाइव रिजल्ट।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने जानकारी दी है कि वोटों की गिनती 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गिनती होगी, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में पूरा करेंगे। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की गिनती शुरू होगी।

कैसे होती है वोटों की गिनती

राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर विधानसभा में एक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और एक काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
कुल 4,372 काउंटिंग टेबल लगाई गई हैं, जिन पर हर टेबल पर एक काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। लगभग 18,000 एजेंट उम्मीदवारों की ओर से काउंटिंग प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे।

EVM और VVPAT गिनती की प्रक्रिया

जब EVM की गिनती शुरू होती है, तो कंट्रोल यूनिट को उम्मीदवारों और एजेंटों के सामने दिखाया जाता है ताकि सील और सीरियल नंबर का मिलान हो सके।
EVM से निकले वोटों की संख्या का मिलान Form 17C के रिकॉर्ड से किया जाता है। अगर किसी बूथ पर गड़बड़ी या अंतर पाया जाता है तो उस बूथ की VVPAT स्लिप्स की मैनुअल गिनती की जाती है।

Read Also:Bigg Boss 19 में भड़के शहबाज बदेशा, बोले – “सीधे उसे ही विनर बना  दो…” आखिर क्या हुआ शो में?

VVPAT मिलान और रिजल्ट की घोषणा

हर विधानसभा सीट से 5 रैंडम पोलिंग स्टेशन चुने जाते हैं, जिनकी VVPAT स्लिप्स को EVM रिजल्ट से मैच किया जाता है। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में होती है।
सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News