Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bigg Boss 19: फरहाना की मां ने घर में मचाई धूम, एंट्री लेते ही आमाल को कर दिया चुप—घरवाले भी हंस-हंसकर लोटपोट!

By
On:

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों फैमिली वीक की वजह से खूब चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले घर में एंट्री ले रहे हैं, जिससे पूरे घर का माहौल पहले से कहीं ज्यादा मजेदार हो गया है। हाल के एपिसोड में अशनूर कौर के पापा, कुनीका सदानंद के बेटे अयान और गौरव खन्ना की पत्नी आकाशा चमोला नजर आईं। अब बारी थी फरहाना भट की मां की, जिन्होंने आते ही सबका दिल जीत लिया।

मां को देखकर फूट-फूटकर रोई फरहाना

प्रमो में दिखाया गया कि जैसे ही फरहाना की मां घर में दाखिल हुईं, फरहाना खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। वो अपनी मां के पैरों पर गिर गई और उन्हें कसकर पकड़कर रोती रहीं। इस इमोशनल मोमेंट को देखकर बाकी घरवाले भी भावुक हो गए। इसके बाद फरहाना की मां ने सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की।

गौरव खन्ना से मिलकर बोलीं—‘मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं’

फरहाना की मां ने सबसे पहले गौरव खन्ना को गले लगाया और मज़ाकिया अंदाज़ में बोलीं—“मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।” इतना ही नहीं, उन्होंने गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि फरहाना को टीवी की दुनिया का कुछ नहीं पता, “आप असली सुपरस्टार हो।” गौरव उनके मजाकिया अंदाज़ से बेहद खुश दिखाई दिए और फरहाना को चिढ़ाने लगे।

आमाल मलिक की बोलती बंद—फरहाना की मां का मज़ेदार जवाब

माहौल असली मजेदार तब हुआ जब फरहाना की मां की आमाल मलिक से मुलाकात हुई। आमाल हंसते हुए बोले—“आंटी, आपकी बेटी की ज़ुबान बहुत लंबी है।” इस पर फरहाना की मां ने बिजली की तरह जवाब दिया—“तुम्हारी उससे भी लंबी है।”
उनका यह मज़ाक भरा पल सुनकर पूरे घर में ठहाके गूंज उठे और आमाल कुछ पल के लिए पूरी तरह चुप हो गए।

Read Also:क्या e-Passport आने के बाद पुराना पासपोर्ट बेकार हो जाएगा? विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

घर का माहौल हुआ और भी धांसू

फैमिली वीक में अभी और भी सदस्यों की एंट्री बाकी है। अशनूर, कुनीका, फरहाना और गौरव के परिवार आ चुके हैं। जल्द ही शाहबाज़ बदेशा, आमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चहर के परिवार भी घर में नज़र आएंगे। परिवारों के आने से घर का माहौल न सिर्फ भावुक बल्कि बेहद मनोरंजक भी हो गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News