📰 आमला में संयुक्त अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर संकट
आमला। राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को जनपद चौक से रेल पटरी तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की। यह अभियान जनपद चौक से होकर अस्पताल मार्ग और नेहरू पार्क के सामने तक चलाया गया।
किस पर गिरी गाज
सड़क किनारे फल–फ्रूट, चाट–मसाले, गुपचुप की ठेलियां और सब्जी विक्रेताओं के अस्थायी ठेले व दुकानें हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान आमला तहसीलदार मैडम, आर.आई. वसूले जी, पटवारी जी और नगर पालिका सीएमओ नितिन बिंजवे सहित पूरा अमला मौजूद रहा।
छोटे दुकानदारों की चिंता..
इस कार्रवाई से जहां शहर की सड़कों पर यातायात और स्वच्छता में सुधार दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों छोटे दुकानदार और रेहड़ी वाले प्रभावित हुए। अचानक दुकानें हटाए जाने से उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि यही उनका परिवार पालने का जरिया था और अब उनके सामने पोषण व आजीविका की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।
🚦 प्रशासन का रुख
प्रशासन ने साफ किया है कि शहर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हुआ तो सख्ती से कार्रवाई होगी
इनका कहना है
आगे भी अतिक्रमण की कार्यवाही जारी रहेगी रोड पर जो अतिक्रमण आया है उसे हटाया जाएगा
रिचा कौरव तहसीलदार आमला





