Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल:- टाटा सफारी से हो रही थी तस्करी, 1.66 लाख की शराब जब्त

By
On:

सांध्य दैनिक खबरवाणी, बैतूल

शाहपुर:- पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया के निर्देश पर टीआई शाहपुर ने द्वारा की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बरेठा तिराहा गांव के आगे सारणी-घोड़ाडोंगरी रोड पर हनुमान मंदिर के सामने वाहनों की जांच शुरू की। रात करीब साढ़े 11 बजे एक टाटा सफारी स्ट्रॉम को रोका गया। पुलिस को देखकर तीन में से दो आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने प्रमोद राजपूत (46) को गिरफ्तार किया, जो नर्मदापुरम के पथरोटा का रहने वाला है। गाड़ी से 305.520 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसमें बोल्ट चियर्स की 62 लीटर बीयर, बोल्ट कंपनी की 84 लीटर केन बीयर, ऑफिसर च्वाइस की 51 लीटर व्हिस्की, 8-पीएम की 8.64 लीटर व्हिस्की, मैकडावल्स की 8.64 लीटर व्हिस्की और 90 लीटर देशी शराब शामिल है। शराब की कीमत 1.66 लाख रुपए है। पुलिस ने 14 लाख रुपए की टाटा सफारी भी जब्त की है। कुल जब्त सामान की कीमत 15.66 लाख रुपए है। फरार आरोपियों में नर्मदापुरम का राजा राजपूत और पाथाखेड़ा का मोहित शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इनका कहना:-
थाना प्रभारी शाहपुर मुकेश ठाकुर

हमारे द्वारा अवैध शराब पकड़ी गई है हमें जैसी ही सूचना मिलती है हम वैसे ही कारवाही कर देते है शाहपुर क्षेत्र में अवैध कामों पर रोक लगाना ही हमारा पहला कर्तव्य है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News