जिला अस्पताल से भोपाल किया रेफर
Betul News – बैतूल – जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोडिया में कल एक 5 वर्ष के बालक ने खेलते समय एक सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे के गले में फंस गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था परंतु हालत गंभीर होने के कारण बालक को भोपाल रिफर कर दिया गया है।
- Also Read – Kisaan Ka Desi Jugaad – सुपारी का फल अलग करने लगाया इंजीनियर दिमाग, जीप में फिट किया जुगाड़
सिक्के से खेल रहा था बालक | Betul News
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता संतोष बेले का पुत्र जय बेले उम्र 5 वर्ष निवासी ग्राम कोडीया तहसील भैसदही गुरुवार सुबह 7 से 8 बजे के आसपास घर में सिक्के से खेल रहा था इसी दौरान बालक ने सिक्का निगल लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजन बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे परंतु बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को भोपाल रिफर कर दिया गया है।
नहीं निकल पाया सिक्का | Betul News
जिला अस्पताल में किन्ही कारणों से बालक के गले से सिक्का नहीं निकल पाया है जिसे बैतूल जिला अस्पताल से भोपाल रिफर कर दिया गया है जहां पर बालक के आगे का उपचार किया जाएगा।





