Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul breaking:बैतूल में 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या,आरोपी हिरासत में

By
On:

पुरानी रंजिश को लेकर उतारा मौत के घाट

बैतूल: गंज थाना क्षेत्र के माचना नगर में भग्गूढाना माता मंदिर के सामने देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्य उर्फ लक्की, पिता गप्पु ओझा, निवासी माचना नगर,मंदिर के सामने खड़ा था। उसी समय, स्कूटी पर आए हमलावर राजेश वाडिवा उर्फ लड्डू उम्र 27 निवासी भागुदाना और उसके साथ दो नाबालिग पहुंचे, और दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। अचानक एक युवक ने चाकू से हमला कर लक्ष्य की हत्या कर दी।

घटना के तुरंत बाद वार्डवासियों ने हमलावर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की, जबकि अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया। घायल हमलावर को स्थानीय पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल लक्ष्य को भी अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है इनमें एक बालिग है और दो नाबालिग है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News