Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

करंट लगने से मृत बंदर के बच्चे का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्का

By
On:

खबरवाणी

करंट लगने से मृत बंदर के बच्चे का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार 

 

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

 

सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र के महात्मा फुले वार्ड में करंट की चपेट में आने से एक बंदर के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृत बंदर का बच्चा काफी देर तक उसकी मां बंदरिया के पास रहा। मां बंदरिया उसे लेकर इधर-उधर घूमती रही और कई बार उसे हिलाकर उसकी स्थिति देखने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर वह उसे छोड़कर चली गई।

कुछ देर बाद बंदरों का झुंड भी मौके पर पहुंचा। झुंड के बंदरों ने भी मृत बच्चे को हिलाकर देखा, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं होने पर वे भी वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर रफीक द्वारा बजरंग दल के जॉन पांडे को इसकी सूचना दी गई।

जॉन पांडे ने मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलने पर बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष दीपक सूर्यवंशी, मुकेश पाथरोड, मन्नू बनखेड़े एवं महेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने मृत बंदर के बच्चे को बोरी में सुरक्षित रखकर शोभापुर खदान क्षेत्र स्थित बजरंग मंदिर के समीप जंगल में ले जाकर गड्ढा खोदा और पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। कार्यकर्ताओं के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News