Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Badh Ka Pani : मुक्तिधाम में घुसा ताप्ती की बाढ़ का पानी

By
On:

बाढ़ से हुआ बैराज को हुआ भारी नुकसान

(मनोहर अग्रवाल)खेड़ी सांवलीगढ़

Badh Ka Pani – जिले में हो रही झमाझम बारिश से नदी-नाले जहां उफान पर आ गए हैं। वहीं जलाशयों में भी जलस्तर मेंटेन करने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी के चलते ताप्ती नदी में भी जबरदस्त बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी मुक्तिधाम तक पहुंच गया है। वहीं ताप्ती नदी पर बने बैराज को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

ताप्ती नदी में डेम का पानी छोडऩे से बाढ़ की स्थिति यह बन गई थी कि वह बड़े पुल को छूकर गुजरी। बाढ़ से ताप्ती नदी के किनारे स्थित सुभाष बड़ोदे का आधे से अधिक खेत बह गया है। किसानों की जहां फसलें बह गई है वहीं बाढ़ का पानी मुक्तिधाम तक पहुंच गया। सिमोरी ठेस्का गांव के कई किसानों के खेतो में बाढ़ का पानी घुसने से फसले बह गई। किसानों ने खेतो का सर्वे करने की मांग की ही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News