Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Arrest : सोने के आभूषण और वेल्डिंग मशीन चुराने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार 

By
On:

मुलताई –  पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले में हो रहीं चोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी एवं एसडीओपी मुलताई  नम्रता सोधिय, के मार्गदर्शन मे प्रभारी मुलताई उप निरीक्षक राकेश सरयाम के निर्देशन में दिनांक 22/05/2022 को थाना मुलताई पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 186/22,  520/22  धारा 457 380 भादवि में गिरफ्तार आरोपी (1)अल्केश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल पवार 32 साल निवासी मुलताई (2) राजू पिता रघुवीर पवार उम्र 35 साल निवासी भगत सिंह वार्ड मुलताई (3) चिंटू उर्फ अमित पिता मारुति पवार 44 साल निवासी भगत सिंह वार्ड मुलताई को पकड़कर पूछताछ  करने पर मालेगांव मे घर मे घुसकर एव कामथ मे वेल्डिंग वर्कशॉप दुकान का ताला तोड़कर सोने के गहने व इलेक्ट्रिक मशीन चोरी कर ले गए थे।

अपराध मे आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उपरोक्त  स्थानो से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से बरामद मशरूका एक नग सोने का मंगलसूत्र एक नग अंगूठी सोने की एक नग सोने की लोंग, एक नग चांदी की पैर पट्टी नगदी ₹5000 एवं वेल्डिंग मशीन बाक्स, हैंड  ड्रिल मशीन एक नग,  हैंड कटर मशीन दो नग, टूलबॉक्स मे रखे पाने पेचिश कुल मशरूका एक लाख रूपये करीबन का जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया |

            उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सरियाम ,चौकी प्रभारी  दुनावा  उप निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक 411 निलेश आरक्षक 118 विवेक आरक्षक 318 रोहित सैनिक 54 शशी सैनिक 96 हजारी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

2 thoughts on “Arrest : सोने के आभूषण और वेल्डिंग मशीन चुराने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News