Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर को बड़ी सौगात-पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 2.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक कार्यशाला भवन

By
On:

खबरवाणी

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर को बड़ी सौगात-पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 2.23 करोड़ से बनेगा आधुनिक कार्यशाला भवन

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जीजा माता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर में कार्यशाला (कर्मशाला) भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपए की पुनरीक्षित स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति न केवल संस्थान की अधोसंरचना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक, उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में भी मील का पत्थर साबित होगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों, दूरदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जाता है। उन्होंने लगातार इस विषय को शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ उठाया और महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप ही इस कार्य को पुनरीक्षित स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे अब निर्माण कार्य को गति मिलने जा रही है।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि प्रस्तावित कार्यशाला भवन में आधुनिक मशीनरी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं तथा तकनीकी प्रशिक्षण के लिए उन्नत संसाधनों की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर भी मिलेगा। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।
श्रीमती चिटनिस ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को गति मिल रही है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से मिली इस सौगात पर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस पुनरीक्षित स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे बुरहानपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। आने वाले समय में यह आधुनिक कार्यशाला भवन जिले को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News