खबरवाणी
भाजपा जिला कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर हुई अहम बैठक, 11 फरवरी से शुरू होगा निधि संचय
आर्थिक पारदर्शिता हेतु अभियान में सहयोग करें सभी कार्यकर्ता – जालम सिंह पटैल
नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में भाजपा के पितृ पुरूष पं.दीनदयाल जी की पुण्य तिथि से प्रारंभ होने वाले आजीवन सहयोग निधि व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु जिला स्तरीय कामकाजी बैठक आयोजित की गई बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक की अध्यक्षता में व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, पूर्व विधायक हाकम सिंह चडार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप पटैल, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी सुरेन्द्र मोहन नेमा, सह प्रभारी राहुल कौरव, हर्ष पाठक की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व कार्यपद्धति अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है पार्टी के आर्थिक स्वाबलंबन हेतु हर वर्ष आजीवन सहयोग निधि अभियान केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी जगह चलाया जाता है। इसी क्रम में इस बार भी जिले भर में निधि संचय का कार्य किया जाना है। यह कार्य 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि से प्रारंभ होगा। इस दिन हम अपने ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के पास पहुंचे और उनसे आजीवन सहयोग निधि प्राप्त कर पार्टी को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएं क्योकि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमाये हुए धन से ही पार्टी के कार्य किए जाते हैं। इन पैसों से ही वर्ष भर पार्टी के होने वाले कार्यक्रम आयोजित होते हैं निधि संचय के माध्यम से सभी कार्यक्रमों प्रत्येक कार्यकर्ता की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित होती है। अतः सभी कार्यकर्ता परिवार भाव के साथ अभियान में जुटकर तय समय सीमा में लक्ष्य को प्राप्त कर पार्टी कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार निधि संचय नगद ना लेकर एन.ई.एफ.टी., आर.टी.जी.एस., चैक व डिजीटल माध्यम से प्राप्त की जायेगी। अंत में जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक द्वारा पूरे वर्ष भर में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में खर्च हुए पैसो का लेखा जोखा सभी कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत किया।
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है इस दल को चलाने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है, भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जो राजनैतिक कार्यक्रमों को चलाने के लिए राजनैतिक सुचिता एवं पारदर्शिता का पालन करती है। इस हेतु पार्टी निधि संचय अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं के घर जाकर राशि एकत्रित की जाती है इस राशि का उपयोग पार्टी कार्यों में किया जाता है। आपके द्वारा दिया गया राशि का सहयोग पारदर्शी तरीके संचय कर केन्द्रीय व प्रदेश कार्यालय भेजा जाता है जहां से राशि का 50 प्रतिशत जिला कार्यालयों में पुनः प्राप्त होता जिससे वर्ष भर के कार्य निष्पादित किये जाते हैं अतः सभी आर्थिक पारदर्शिता व स्वाबलंबन हेतु अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए तय समय में लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करें।
बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि बैठक कि बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राहुल कौरव व आभार हर्ष पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, मंडल के प्रभारी गण, मंडल अध्यक्ष गण, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





