Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लम्बे इंतजार के बाद हुआ मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

By
On:

खबरवाणी

लम्बे इंतजार के बाद हुआ मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

मुलताई। नगर में मंगलवार को एक लम्बे इंतजार के बाद इंदिरा गांधी वार्ड में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व विधायक डॉ पंजाबराव बोड़खे,नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति डॉ जीए बारस्कर, महेंद्र पिल्लू जैन, अजय यादव,रितेश विश्वकर्मा,शिल्पा शर्मा कुसुम पवार एवं पार्षद नीतू परमार,सुरेश पौनीकर द्वारा फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा संजीवनी क्लिनिक मुख्यमंत्री का सपना था। पहले शहर में एक ही सरकारी अस्पताल होता था, जहां ज्यादा भीड़ रहती थी। मरीजों को सुलभता से उपचार मिला सके इसलिए संजीवनी क्लिनिको का निर्माण कराया गया।जिससे शहर में 3-4 वार्डो सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा यह मुख्यमंत्री का सपना है। संजीवनी क्लिनिक के निर्माण में हम लेट हो गए है। डाक्टर की व्यवस्था तो स्वास्थ्य वुभाग करेगा, लेकिन यहां की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था हमें देखना होगा।कार्यक्रम में भाजपा नेता सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News