खबरवाणी
निर्माणाधीन मकान से वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम दुनावा मे निर्माणाधीन मकान से बिजली के वायर चोरी करने वाले को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 28 मार्च 2026 को दुनावा चौकी में आवेदिका चमेली बाई पति जीएस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आदित्य टीवीएस दुनावा के सामने उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्तियों ने हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल करीब 98 हजार रुपए के चोरी कर लिए।जिस पर आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया।पुलिस द्वारा आरोपी नितिन पिता दिलीप विश्वकर्मा निवासी भारत भारती बैतूल के खिलाफ धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपी को बीते 28 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।उक्त मामले मे एक अन्य आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं, जिसकी क़ीमत करीब 95 हजार बताई जाती है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी टीआई नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।





