खबरवाणी
अभिषेक बने भाविप संस्कार प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक
मुलताई | भारत विकास परिषद संस्कार प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक का नगर के निजी स्कूल के शिक्षक अभिषेक खंडेलवाल को दायित्व सौंपा गया है।कल शाम प्रांत स्तर की दायित्वधारी सूची जारी होने पर परिषद के अधिकृत मंडल में उनका नाम घोषित हुआ। जिससे भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। यह पहली बार है की क्षेत्र से किसी व्यक्ति को प्रांत स्तर पर जिम्मेदारी प्राप्त हुई है।दायित्व मिलने पर अभिषेक खंडेलवाल ने परिषद के सदस्यों सहित माँ ताप्ती मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजीव जैन, शाखा अध्यक्ष प्रशांत भार्गव, सचिव कन्हैया सोनी, सहसचिव मुकेश जैन , संदीप तारे, सुमित पंजाबी, सुनेन्द्र देशमुख, डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, विनोद जैन सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





