Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Aamsabha : 3 इंजन की सरकार करेगी विवेकानन्द वार्ड का विकास आम सभा मे बोले भाजपा नेता

By
On:

मुलताई{Aamsabha} – नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह जी द्वारा विवेकानंद वार्ड प्रत्याशी श्रीमती प्रीति यवनिन्द्र जैन के समर्थन में आम जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है जिस तरह प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास काम तेज गति से हो रहे हैं,उसी तरह यदि नगर सरकार भी भाजपा की होगी तो 3 इंजन की सरकार वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रीति जैन का परिवार समाज सेवा से लंबे समय से जुड़ा है। ऐसे में वह विकास के कार्य करेंगी एवं वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान भी करेगी। भाजपा नेता नमन अग्रवाल, हनी सरदार सहित अन्य नेताओं ने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News