Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तड़के शनवारा सिग्नल पर ट्राला घुसा, सिग्नल क्षतिग्रस्त

By
On:

खबरवाणी

तड़के शनवारा सिग्नल पर ट्राला घुसा, सिग्नल क्षतिग्रस्त

बुरहानपुर। शहर के प्रमुख शनवारा चौराहे पर तड़के सुबह करीब 5:00 से 6:00 बजे के बीच एक ट्राला अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल में जा घुसा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही यातायात विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय ट्राला शहर से की और से गुजर रहा था। दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्राला सीधे सिग्नल पोल से टकरा गया। टक्कर के कारण सिग्नल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
घटना के समय चौराहे पर यातायात कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि यह घटना व्यस्त समय में होती तो गंभीर स्थिति बन सकती थी।
मौके पर पहुंची यातायात टीम ने तत्काल यातायात को नियंत्रित किया और व्यवस्था को सुचारू बनाया। साथ ही, क्षतिग्रस्त सिग्नल की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही या तेज गति को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा सकता है। द्वारा चालक मोके से फरार और मामले की जांच जारी है जांच में लापरवाही सामने आती है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि शहर क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News