Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भोपाली मेले की नीलामी में बना रिकॉर्ड, पहली बार इतनी ऊँची बोली

By
On:

खबरवाणी

भोपाली मेले की नीलामी में बना रिकॉर्ड, पहली बार इतनी ऊँची बोली

घोड़ाडोंगरी (बैतूल)। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में आयोजित भोपाली मेले की नीलामी इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर संपन्न हुई। पहली बार मेले की नीलामी इतनी अधिक राशि में होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और मेले के बढ़ते महत्व की पुष्टि हुई।
नीलामी प्रक्रिया में 40 से अधिक ठेकेदारों ने भाग लिया, जिसके कारण प्रतिस्पर्धा काफी तीव्र रही और विभिन्न मदों की बोलियाँ अपेक्षा से अधिक लगीं। मुख्य मेले की नीलामी ₹4,11,000 में हुई, जिसमें कुंदन नागवंशी सफल ठेकेदार घोषित किए गए।
इसी प्रकार मेले की विद्युत व्यवस्था की नीलामी ₹2,01,000 में हुई, जिसका ठेका योगेंद्र सूर्यवंशी को प्राप्त हुआ। बस स्टैंड नाका की नीलामी ₹1,00,000 में आसिफ सिंघानिया के नाम रही। वहीं साइकिल स्टैंड की नीलामी ₹45,000 में प्रकाश बारसे को प्रदान की गई।
जनपद पंचायत स्तर पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ठेकेदारों की भागीदारी और ऊँची बोलियों को भोपाली मेले की लोकप्रियता, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News