समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लगाए गंभीर आरोप
Quality of offerings: तिरुपति मंदिर में जानवरों की चर्बी वाले घी के लड्डू प्रसाद के विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भी प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है। डिंपल यादव ने कहा कि वृंदावन में प्रसाद में खराब गुणवत्ता का खोया (मावा) इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है, क्योंकि यह आस्था का सवाल है और इससे भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
Bhopal Nagpur Highway – मांझी सरकार ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम
इस बीच, तिरुपति मंदिर में महा शांति होम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर परिसर और विशेष रूप से प्रसाद की रसोई का शुद्धिकरण किया गया। पंडितों और पुजारियों ने मंत्रोच्चार और पवित्र जल के छिड़काव के साथ वातावरण को पवित्र किया। सनातन धर्म में महा शांति होम का विशेष महत्व होता है, खासकर जब किसी स्थान पर शुद्धिकरण की आवश्यकता होती है।
source internet





