Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्कूल के फंक्शन में अपने ऊपर ट्यूबलाइट्स फोड़कर छात्र ने किया खतरनाक डांस! वीडियो हुआ वायरल

By
On:

स्कूल के फंक्शन में अपने ऊपर ट्यूबलाइट्स फोड़कर छात्र ने किया खतरनाक डांस! वीडियो हुआ वायरल , वीडियो में एक स्टूडेंट स्कूल के एक इवेंट के दौरान धमाकेदार ट्यूबलाइट्स फोड़ डांस करता नजर आ रहा है. इस दौरान उसे रोकने की बजाय शिक्षक खुद भी इस खतरनाक डांस परफॉर्मेंस को फुल इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़े- छिपकली से मिलेगा हमेशा के छुटकारा! घर में लगाए ये खास पौधे, आसपास भी नहीं भटकेगी छिपकली

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ दिल को छू लेते हैं, तो कुछ देखने वालों को हैरान कर देते हैं. वहीं, कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान एक छात्र कुछ ऐसा खतरनाक डांस करता है कि उसे देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता है.

स्कूल के कार्यक्रम में छात्र ने किया खतरनाक डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छात्र स्कूल के कार्यक्रम में मंच पर ‘शीशे की उम्र…’ गाने पर डांस करते हुए खुद पर ट्यूबलाइट्स तोड़ रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि उसे रोकने के बजाय वहां मौजूद टीचर खुद इस खतरनाक डांस का पूरा आनंद ले रहे हैं.

वीडियो में स्कूली यूनिफॉर्म पहना हुआ ये छात्र स्टेज पर अपने डांस से धमाल मचा रहा है. स्टेज पर कई ट्यूबलाइट्स रखी हुई हैं, जिनके साथ ये छात्र कुछ अजीबोगरीब स्टंट भी दिखा रहा है. किशोर कुमार का गाना ‘शीशे की उम्र’ बैकग्राउंड में बज रहा है और इसी गाने पर डांस करते समय वो एक-एक करके ट्यूबलाइट्स उठाता है और उन्हें अपने शरीर पर तोड़ते हुए डांस करने लगता है.

ये भी पढ़े – जबरदस्त गेमिंग और कैमरे के दमदार फीचर्स वाला Redmi का शानदार 5G स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार से भी कम…

देखे खतरनाक डांस का वीडियो

छात्र के इस अनोखे अंदाज को देखकर वहां मौजूद अन्य छात्र और शिक्षक ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं. हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 30 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो देखने वाले एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐसा लगता है भाई का दिल सच में टूटा हुआ है.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘स्कूलों में भी ऐसे कार्यक्रम होते हैं.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, ‘आखिर ये लड़का स्कूल में ट्यूबलाइट तोड़कर कैसे नाच रहा है?’

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News