एसडीआरएफ एयरफोर्स की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Airforce Soldiers – आठनेर(निखिल सोनी) – शुक्रवार को आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा पारसडोह ताप्ती नदी पर पिकनिक मनाने पहुंचे एयरफोर्स आमला के 2 सोल्जर पानी में नहाते समय लापता हो गए हैं। फिलहाल एयरफोर्स कमांडेंट होमगार्ड के पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टीआई राजन उईके की और से इस मामले की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
पुलिस की ओर से बताया है कि दोनों ही एयरफोर्स सोल्जर(Airforce Soldiers) पिकनिक मनाने पारसडोह ताप्ती नदी पर शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचे थे। अचानक नहाते समय लापता हो गए तब से समाचार लिखे जाने तक दोनों एयरफोर्स सोल्जर का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम के साथ एयरफोर्स आमला कमांडेंट होमगार्ड सैनिक के साथ आपरेशन शुरू है।। पूरे मामले में जानकारी सामने आई है कि एयरफोर्स के 2 सोल्जर(Airforce Soldiers) आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा पारसडोह ताप्ती नदी पर पिकनिक मनाने सड़क के रास्ते पहुंचे थे। दोनों ही सोल्जर ताप्ती नदी के गहरे पानी में नहाने उतरे लेकिन पानी में लापता हो गए।
आठनेर पुलिस को पूरे मामले में सूचना दी गई। जिस पर आठनेर थाना टीआई राजन उईके ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को सूचना दी थी। बैतूल से एसडीआरएफ की टीम फिलहाल मौके पर मौजूद हैं। पुलिस सूत्रों की जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट आमला के तमाम वरिष्ठ अफसर भी यहां पहुंचने की बात बताई जा रही है।
एयरफोर्स पुलिस कई संयुक्त टीम द्वारा दोनों लापता सोल्जर(Airforce Soldiers) की तलाश में आपरेशन सोल्जर शुरू है । आठनेर थाना टीआई राजन उईके ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह 9 से 10 बजे ताप्ती नदी में 2 ही सोल्जर ताप्ती नदी के गहरे पानी में उतरे थे जब से लापता है। फिलहाल पुलिस लगातार अपनी एसडीआरएफ की टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यवाही की जा रही है ।।
इनका कहना है
एयरफोर्स के 2 सोल्जर ताप्ती नदी पारसडोह से नहाते समय लापता हो गए। फिलहाल एयरफोर्स की टीम एसडीआरएफ की टीम पुरे मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।।





