कर्मचारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
CMHO Office – बैतूल – सीएमएचओ कार्यालय में एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। इन कर्मचारियों ने कलेक्टर-एसपी, सीएमएचओ और कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि राजेश शर्मा नामक एक व्यक्ति प्रतिदिन सीएमएचओ कार्यालय में आता है और स्वयं को एनजीओ का कर्मचारी और आरटीआई एक्टिविस्ट बताता है।
आवेदन में बताया गया है कि उक्त व्यक्ति कर्मचारियों को भद्दे कमेंट्स पास करता है और डराता-धमकाता है। बुधवार को यह व्यक्ति साढ़े 10 बजे कार्यालय पहुंचा और कैशियर जीवनलाल साहू से कोई विवाद हो गया, इसको लेकर उसका हाथ मरोड़ दिया गया और लोहे की कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास किया गया।
- ये खबर भी पढ़िए :- Jan Akrosh Yatra – अपराधों में नंबर 1 है मध्यप्रदेश – पचौरी
कर्मचारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति आए दिन सीएमएचओ कार्यालय में आकर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए तमाम तरह की जानकारी मांगने की बात करता है। कर्मचारियों द्वारा जब उसे विधिवत् रूप से जानकारी लेने का कहा गया तो वह भड़क गया और अभद्रता पर उतारू हो गया।
कर्मचारियों का कहना है कि इस व्यक्ति के द्वारा केशियर श्री साहू के साथ किए गए अभद्र व्यवहार से सभी कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस तरह से असुरक्षा के बीच में वह कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने घटना को देखकर सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए और जीवन साहू को बड़ी घटना से बचा लिया गया है। इस मामले को लेकर कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- ये खबर भी पढ़िए :- Dengue Fever – डेंगू से रिकवर होने में मददगार हैं ये 3 चीजें





