Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

School Van Accident – न्यूट्रल होकर तालाब में घुसी वेन, कूदकर छात्रा ने बचाई जान

By
On:

पुलिस के वेन चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

School Van Accidentमुलताई निजी स्कूल की एक वेन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वेन के चालक ने एक बच्चे को लेने के लिए वेन खड़ी कर चला गया। चालक के जाते ही वेन अचानक न्यूट्रल हो गई और तालाब में उतर गई। वेन के तालाब में पहुंचने पर वेन में बैठी एक छात्र घबरा गई और उसने वेन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस मामले में वेन के चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वीआईपी स्कूल की वेन बच्चों को लेने नेहरू वार्ड में आई थी। वाहन चालक सरजेराव कदम वेन को खड़ी कर एक बच्चे को लेने के लिए चला गया था। वेन में एक छात्रा मुस्कान गोस्वामी बैठी थी। इसी दौरान वेन अपने आप लुढक़ते हुए सूर्य नारायण सरोवर में जाने लगी। यह नजारा देखकर छात्रा घबरा गई। मुस्कान ने बताया कि उसने पीछे का गेट खोलने की कोशिश की लेकिन लॉक खराब होने के कारण गेट नहीं खुला तो वह ड्राइवर वाले गेट से नीचे चलती वेन से कूद गई जिससे उसके कंधे पर चोट आई है।

इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेन को बाहर निकालकर थाने में खड़ा करवाया है। घटना को लेकर चालक सरजेराव कदम ने बताया कि वेन गियर में खड़ी थी मैं बच्चे को लेने गया था। गियर स्लीप होने से वह न्यूट्रल हो गई और तालाब में चली गई। मुलताई थाने में पदस्थ सबइंस्पेक्टर अमित पंवार ने बताया कि ड्डछात्रा मुस्कान गोस्वामी की रिपोर्ट पर मुलताई पुलिस ने चालक सरजेराव कदम के खिलाफ धारा 279, 337 का मामला दर्ज किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News