Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Google Flights – अब गूगल बताएगा कैसे बुक करें सस्ती फ्लाइट 

By
On:

इस शानदार फीचर के लॉन्च होने से होगी आसानी 

Google Flightsहवाई यात्रा करने के कई फायदे हैं जिसमे सबसे बड़ा फायदा है की समय की बचत हो जाती है। और लम्बी यात्रा कम समय में पूरी हो जाती है लेकिन हवाई यात्रा में सबसे बड़ी जो दिक्कत होती है वो है फ्लाइट की बुकिंग करना क्यूंकि कई बार इनकी टिकट की कीमत काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में सभी चाहते हैं की उन्हें सही समय पर सही दाम में फ्लाइट की टिकट मिल जाए।

अब आपको इसके लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी आप आसानी से किराये के पैसे बचा सकते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं गूगल द्वारा शुरू की गई एक नई सुविधा की जिसे Google Flights ने शुरू किया है। 

गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Insights है, जिसे आधिकारिक तौर पर सोमवार सुबह एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से घोषित किया गया था, ये फीचर आपको जानकारी देगा कि फ्लाइट बुक करने का बेस्ट टाइम कौन-सा है. फ्लाइट के उड़ान भरने से 1 महीने पहले या फिर डिपार्चर होने से कुछ घंटों पहले। 

पता लगा सकेंगे टिकट बुक करने का सही समय | Google Flights 

कंपनी गूगल फ्लाइट में हिस्टोरिकल ट्रेंड और डाटा को भी जोड़ रही है, जिसकी मदद से यात्रियों को ये पता चल सकेगा कि उनके द्वारा चुनी गई तारीख और डेस्टिनेशन के लिए टिकट की कीमत कब सबसे ज्यादा सस्ती रहेगी. गूगल फ्लाइट का यह नया फीचर यात्रियों को इस बारे में भी बताएगा कि कब उनके लिए फ्लाइट टिकट को बुक करना सबसे उपयुक्त होगा?

प्राइस कम होने का आएगा नोटिफिकेशन | Google Flights 

अगर आप गूगल फ्लाइट्स में प्राइस ट्रैकिंग के सिस्टम को ऑन करेंगे. तो गूगल फ्लाइट का यह फीचर फ्लाइट टिकट की कीमत कम होते ही आपके पास एक नोटिफिकेशन भेजेगा. गूगल फ्लाइट की मदद से आप किसी खास दिन या तारीख के लिए प्राइस ट्रैकिंग सिस्टम को ऑन कर सकते हैं. लेकिन, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल में साइन इन भी करना होगा। 

Source – Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News