Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

King Cobra : ये हैं 10 सबसे खतरनाक सांप और इनसे जूड़े फैक्ट 

By
Last updated:

सांप को देखते ही हर कोई पसीने छोड़ देता है दुनिया में ऐसे कई प्रकार के सांप है जिनके बारे में सुन कर ही शरीर काँप जाए  गर्मी और बारिश ये दो मौसम ऐसे होते हैं, जिनमें सांप बाहर निकलते हैं। ऐसे में इनसे बचकर रहना बेहद जरूरी है। वैसे तो हर सांप से डरना चाहिए, मगर यह जानना भी जरूरी है कि कौन से सांप ज्यादा खतरनाक होते हैं और इनके काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल नहीं आएं। आइए जानते हैं दस खतरनाक सांप, जो अगर काट ले, तो लापरवाही  बिल्कुल न करें, वरना मौत निश्चित है। 

King Cobra

किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम ओफियाफेगस हन्नाह है। इसकी लंबाई करीब 18 फुट तक हो सकती है और यह दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहा जाता है। यह खतरा देखने पर फन निकालता है और शरीर का एक तिहाई हिस्सा जमीन से ऊपर कर लेता है। यह अगर वयस्क हाथी को भी काट ले तो 15 मिनट में उसकी मौत हो सकती है। 

Eastern Tiger Snake

ईस्टर्न टाइगर स्नेक का वैज्ञानिक नाम नोटेचिस स्कूटेटस है। इसका जहर अगर शरीर में पहुंच जाए तो पंद्रह मिनट में जीवन समाप्त हो जाएगा। इसके शरीर पर टाइगर की धारियां होती हैं, जिसकी वजह से इसे टाइगर स्नेक कहते हैं।

Boomslang

बूम्सलैंग सांप का वैज्ञानिक नाम डिस्फालिड्स टाइपस है और इसे दक्षिण अफ्रिका में ग्रीन ट्री स्नेक भी कहते हैं। इसका वयस्क सांप ही नहीं बल्कि, इसका बच्चा भी काट ले तो इंसान मर सकता है। इसके काटने से आंख, किडनी, दिल, फेफड़ा और दिमाग से रक्तस्राव होता है। 

Russel Viper

रसेल वाइपर का वैज्ञानिक नाम दाबोइया रसेली है। यह वाइपर्स की सबसे खतरनाक प्रजाति होती है। भारत में इस सांप के काटने से मरने वालों की संख्या अधिक होती है। इसके काटने से किडनी फेल हो जाती है। साथ ही कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और अंदरुनी रक्तस्राव शुरू हो जाता है। 

Saw Scaled Viper

सॉ स्केल्ड वाइपर का वैज्ञानिक नाम एचिस केरिनेटस है। इन सांप के मुंह से आवाज नहीं निकलती बल्कि, इनके त्वचा पर जो स्केल होती है, उसे वे तेजी से आपस में रगड़ते हैं, जिससे घिर्र-घिर्र की आवाज निकलती है। इसके काटने से इंसान की किडनी फेल हो जाती है। जिस जगह काटा होता है, वहां शरीर में सूजन आ जाती है। एक से दो घंटे में इलाज नहीं मिला, तो मौत हो जाती है। 

Fer De Lance

फर दे लांस सांप का वैज्ञानिक नाम बोथरोप्स एस्पर है। इसकी लंबाई करीब चार फुट से 8 फुट तक हो सकती है। इसका जहर अगर शरीर में गया तो इंसान का रंग काला पड़ने लगता है। यह पिट वाइपर्स भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि मादा सांप एक बार में करीब सौ बच्चों को  पैदा कर सकती है। 

Black Mamba

ब्लैक मांबा सांप का वैज्ञानिक नाम डेंड्रोएस्पिस पॉलिलेपिस है। इसकी लंबाई करीब 8 फुट तक होती है। इंसान को मारने के लिए इसका दो बूंद जहर भी अगर शरीर  में पहुंच जाए तो मौत निश्चित है। इसका जहर शरीर में पहुंचने के बाद मांसपेशियों पर हमला करता है और ज्वाइंट्स का निष्क्रिय कर देता है। इसकी स्पीड बहुत तेज होती है। 

Coastal Taipan

कोस्टल तैपान का वैज्ञानिक नाम आक्सीयूरेनस स्कूटेलेटस है। यह बेहद फुर्तीला होता है और स्पीड बहुत तेज होती है। इतनी तेज की यह काटकर भाग जाए और आप इसे देख भी नहीं पाते। यह नमी वाली जगहों पर ज्यादा मिलता है। खतरा महसूस होने पर यह जमीन से हवा में उछल भी सकता है। अगर जहर की मात्रा कम है और इलाज समय से मिल जाए तो बचने की संभावना रहती है। 

Banded Krait

बैंडेड करैत का वैज्ञानिक नाम बंगेरस फेसिएट्स है। इस सांप की स्पीड कम होती है। इसके काटने से शरीर में लकवा जैसी स्थिति हो जाती है। कई अंग काम करना बंद कर देते हैं और फेफड़े में हवा नहीं जाती, जिससे इंसान का दम फूलने लगता है और कुछ देर में उसकी मौत हो जाती है। 

Inland Taipan

इनलैंड तैपान का वैज्ञानिक नाम हेल्यूरोनिडेस एंजाइम है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप में से एक है। यह बेहद फुर्तीला होता है। पहले शरीर को सिकोड़ता है और फिर तेजी से आगे बढ़कर या करीब-करीब उछलते हुए शिकार पर हमला करता है। इसके काटने से इंसान कुछ ही मिनटों में मर सकता है। 

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “King Cobra : ये हैं 10 सबसे खतरनाक सांप और इनसे जूड़े फैक्ट ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News