Betul News – बैतूल – बैतूल नगर का 201 वां स्थापना दिवस 15 मई को मनाएगा जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि प्रदेश के हर नगर और गांव का दिवस मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री के ऐलान पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भी एक सर्कुलर जारी किया था।
तैयारियों में जुट गया शासन-प्रशासन | Betul News
इसी परिप्रेक्ष्य में शासन-प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद् बैतूल ने बताया है कि आयोजन शाम 7 बजे से ओपन ऑडिटोरियम शिवाजी चौक में प्रांरम्भ होगा जिसमे बैतूल की लोक कला का प्रदर्शन, स्वछता से जुड़े नाटक का प्रदर्शन, खेल विभाग से संबंधित जुडो-कराटे वुशु एवं नेशनल अवार्ड विनर वोटिंग पर बनी फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाना है। बैतूल नगर की समस्त नागरिकों से अनुरोध है की बैतूल के गौरव दिवस में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाये।
ये रहेंगे उपस्थित | Betul News
इस आयोजन में बैतूल, हरदा, हरसूद सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे, बैतूल विधायक निलय डागा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला एवं अन्य अधिकारीगण उपस्तिथ रहेंगे।





