बेटी की विदाई कराकर ले रहे ग्रामीणों को करना पड़ा बाढ़ का सामना
Jamundhana Village – शाहपुर – ब्लॉक की ग्राम पंचायत पावरझंडा के तहत आने वाला ग्राम जामुनढाना नदी में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल आमला से बेटी की विदाई कर लौट रहे जामुनढाना के ग्रामीणों को बाढ़ का सामना करना पड़ा तो उनका गुस्सा और अधिक शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ गया है। ग्राम के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
बारिश के मौसम में टापू बन जाने वाला यह ग्राम जामुन ढाना है जो पिछली बारिश के समय में शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र लाने के लिए एक महिला को खटिया पर पार कराया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
प्राथमिकता से उठाया था मुद्दा | Jamundhana Village
दैनिक सांध्य खबरवाणी ने इस खबर को प्राथमिकता से उठाया था इसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत पावरझंडा में ग्रामीणों के लिए पुल स्वीकृत किया था पर पुल निर्माण ना होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा की विकास यात्रा को गांव के बाहर ही डेढ़ घंटे तक रोक लिया था।
इस दौरान जनपद सीईओ व तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि विगत 25 मार्च तक में ही पुल का निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा पर आज दिनांक तक भी पुल नही निर्माण हो पाया है।
ग्रामीणों को करना पड़ा बाढ़ का सामना | Jamundhana Village
नदी पर पुल नहीं बनने से अप्रैल के महीने में हो रही झमाझम बारिश, ओले- हवा के चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। शादी विवाह का सीजन प्रारंभ हो जाने से अब नदी रोडा बनने लगी है। सूरज कावड़े ने बताया कि जामुनढाना के एक परिवार में शनिवार 29 अप्रैल को एक बेटी की शादी आमला ब्लॉक में हुई थी।
उसी बेटी की पहली विदाई करा कर जामुनढाना गांव के लोग 1 मई दिन सोमवार को लेने गए थे। सोमवार को हुई बारिश ओलावृष्टि के चलते गांव की नदी में आई बाढ़ से ग्रामीणों ने घुटने घुटने पानी में नदी पार की जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।
पुल नहीं तो वोट नहीं का लिया निर्णय | Jamundhana Village
ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बाद भी पुल निर्माण किया नहंी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारिश के पहले पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा तो हम विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। गांव में किसी नेता, जनप्रतिनिधि को नहीं घुसने देंगे और ग्राम जामुन ढाना में कोई पोलिंग बूथ नहीं बनेगा।
गांव का कोई भी वोट नहीं डालेगा। यह बात सूरज कवड़े पंच, दीपक कवड़े ग्रामीण, मनीष टेकाम ग्रामीण, वलबंत कवडे ग्रामीण, विमल उयके पंच, अनिता बाई टेकाम पंच, हीरामानी टेकाम पंच, प्रेमकली बाई कवडे पंच ने कही है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.